फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गला घोंटा, तेजाब से जलाया, एक्सप्रेसवे पर फेंक गए युवती की लाश

गला घोंटा, तेजाब से जलाया, एक्सप्रेसवे पर फेंक गए युवती की लाश

Wed, 22 Nov 2017 08:30 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
गला घोंटा, तेजाब से जलाया, एक्सप्रेसवे पर फेंक गए युवती की लाश
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डैमो
मथुरा। एक युवती की हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया। पहले उसका गला घोंटा गया और फिर तेजाब से चेहरा जला दिया गया। शव बोरे में बंद था। रेप की भी आशंका जताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि हत्या मंगलवार की रात को की गई है। फिलहाल अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से भी पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे युवती की पहचान हो पाती।
विज्ञापन


दो दिन पहले बलदेव में एक किशोर और महोली में महिला की हत्या करने वालों को ढूंढने में जुटी पुलिस जहां इन दोनों मामलों का खुलासा अब तक नहीं कर पाई है। वहीं, एक और युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती का शव बोरे में बंद करके यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 115 थाना महावन क्षेत्र में फेंका गया है। वजन की वजह से बोरा एक्सप्रेसवे से लुढ़क कर नीचे सर्विस रोड पर नगला तेजा और कारब गांव के बीच नाली में आ गया था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें शव था।

युवती की उम्र 27 साल के करीब बताई जा रही है। शरीर पर केवल लाल रंग का पेटीकोट और ब्लाउज है। चेहरा तेजाब से जलाया गया है। शरीर पर भी कई जगह चोटों के निशान हैं। गले पर भी रस्सी का निशान हैं इससे माना जा रहा है कि रस्सी से गला घोंटा गया है। रेप की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस को मौके से भी ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शव की पहचान हो सकती। थाना महावन के इंस्पेक्टर जीपी सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर अटैची में बंद कर फेंके गए थे दो महिलाओं के शव
मथुरा। वर्ष 2016 जून माह में दो महिलाओं के शव अटैची में बंद करके हाईवे पर फेंक दिए गए थे। इनमें एक की उम्र 40 साल के करीब थी जबकि दूसरी की उम्र 25 साल, लेकिन पुलिस आज तक इन दोनों की पहचान नहीं करा सकी है। शुरुआत में तो पुलिस ने पड़ताल की भी थी बाद में तो फाइल ही बंद कर दी। अब इनकी पहचान और हत्यारों तक पहुंचने का कोई प्रयास ही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed