फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

Wed, 15 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
बंदूक
फिरोजाबाद/जसराना।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को घर जा रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने घायल हो गया। गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है। हमले के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।

भिटी गांव निवासी आदर्श पुत्र किशनपाल (20)निवासी गांव भिटी बुधवार शाम को जसराना से पैदल अपने घर आ रहा था। गांव सिकंदरपुर-नगला कल्यान रोड पर अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगने से वो गंभीर रुप से घायल हो गया। खबर लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया गया। सूत्रों की माने तो युवक के परिजनों का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद है। थाना प्रभारी जसराना अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed