{"_id":"5a05b0fb4f1c1ba7678bab37","slug":"131510322427-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आठ योद्धाओं के बीच होगा मेयर का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आठ योद्धाओं के बीच होगा मेयर का मुकाबला
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब मथुरा नगर निगम में मेयर के लिए आठ योद्धाओं के बीच चुनावी मुकाबला होगा। 10 दावेदारों में से एक का नामांकन खारिज होने के बाद शुक्रवार को एक ने नाम वापस ले लिया। अब आठ दावेदारों में पांच विभिन्न दलों से हैं तो तीन निर्दलीय हैं।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए नाम वापसी की अवधि खत्म होते ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को दिनेश मौर्या ने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले मुन्ना का नामांकन पत्र खारिज हो चुका है। इस तरह अब मेयर के लिए चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार रह गए हैं। इसमें भाजपा से मुकेश आर्य बंधु, कांग्रेस से मोहन सिंह, बसपा से गोवर्धन सिंह, सपा से श्याममुरारी चौहान, आप से गणेश माहौर तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अशोक, योगेश, प्रमोद शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निकाय चुनाव कार्यक्रम के तहत नाम वापसी के बाद अब शनिवार को चुनाव चिन्ह के साथ ही चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। दलीय उम्मीदवार निर्धारित चिन्ह पर प्रचार में जुट चुके हैं तो निर्दलीय चुनाव चिन्ह का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
मेयर के ये हैं दावेदार...
भाजपा-मुकेश आर्य बंधु
कांग्रेस-मोहन सिंह
बसपा-गोवर्धन सिंह
सपा-श्याममुरारी चौहान
आप-गणेश माहौर
निर्दलीय-अशोक, योगेश, प्रमोद