{"_id":"5a05b0fa4f1c1bee688ba6f0","slug":"131510322426-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर जारी, ताज एक्सप्रेस रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर जारी, ताज एक्सप्रेस रही रद्द
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोहरे के चलते झांसी से दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस रद्द रही, वहीं कोटा पटना एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चली। अन्य गाड़ियां तीन से 11 घंटे तक देरी से चल रही हैं।
तीन दिन पहले से शुरू हुए घने कोहरे से जम्मूतवी, पंजाब, हरियाणा की ओर से आने और मुंबई, राजस्थान, गुजरात को जाने वाली ट्रेन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। निजामुद्दीन से झांसी तक चलने वाली ताज एक्सप्रेस शुक्रवार को दोनों ओर से रद्द रही, वहीं पटना से कोटा जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चली। हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने वाली उद्यान आभा तूफान 11 घंटे, जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस सात घंटे, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आठ घंटे, मंगला एक्सप्रेस चार घंटे, केरला एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर से मुंबई पंजाब मेल चार घंटे और इलाहाबाद से जयपुर चलने वाली इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चली।
ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री परेशान रहे। डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि कोहरे के चलते ताज एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। गाड़ियां देरी के चलते 22 रिजर्वेशन रद्द किए और 15 हजार रुपये से अधिक रकम यात्रियों को वापस की गई।