फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आधार लिंक नहीं होने पर बंद होंगे 45 हजार खाते

आधार लिंक नहीं होने पर बंद होंगे 45 हजार खाते

Thu, 09 Nov 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
आधार लिंक नहीं होने पर बंद होंगे 45 हजार खाते
aadhar card
फिरोजाबाद। यदि आपका डाकघर में खाता है और अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो आपका खाता अगले माह तक बंद हो जाएगा। इससे खाता धारकों के लिए नई समस्या खड़ी होगी। ऐसे में समय रहते जल्द डाकघर के खातों को आधार कार्ड से लिंक कराएं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सभी बैंक और डाकघर के खातों को आधार कार्ड से लिंक करने के आदेश दिए हैं। बैंक और डाकघरों द्वारा निरंतर सूचनाएं देने के बाद भी खाताधारक खातों को आधार कार्ड से लिंक करने में रुचि नहीं दिखा रहे। सुहागनगर स्थित प्रधान डाकघर में करीब 1.25 लाख खाते खुलवाए गए। इन खातों से निरंतर लेनदेन हो रहा है।
विज्ञापन


डाकघर में खुले खातों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम चल रहा है। खाता धारकों को अपने खाते आधार से लिंक कराने के लिए लगातार सूचनाएं दी जा रही हैं। इसके बाद भी अभीतक 45 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं कराए हैं। जबकि खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने की समय सीमा 31 दिसंबर तक निर्धारित है। इसके बाद आधार कार्ड से लिंक नहीं होने वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघर अधीक्षक वीके तिवारी का कहना है कि डाकघर के समस्त खातों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम चल रहा है। अबतक करीब 80 हजार खाते आधार से लिंक हो चुके हैं। 45 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराया है। 31 दिसंबर तक खाता आधार से लिंक नहीं होने पर बंद हो जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी खाताधारक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed