{"_id":"59eb83d74f1c1b79548b85dc","slug":"131508606935-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुलिस कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पुलिस कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देतीं उनकी धर्मपत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया। इस मौके पर एसपी ने विधवाओं को सम्मानित किया। सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
पुलिस सेवा में अपनी कर्तव्य का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को लोग सम्मान की नजर से देखते हैं। विभाग भी उनके परिवार व आश्रितों का ध्यान रखता है। पुलिस लाइन परिसर में एसपी राजेश एस ने एक कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों की विधवाओं को प्रशस्ति पत्र दिया।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि एक पुलिस वाला ड्यूटी के दौरान परिवार से दूर रह कर लोगों की सुरक्षा करता है। पुलिसकर्मी को प्रशिक्षण के दौरान बताया जाता है कि सबसे पहले उसका फर्ज व नागरिकों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था कायम रखना है। बाकी सब इसके बाद होता है।
विज्ञापन
ऐसे में तमाम परिस्थितियों के बीच एक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पालन करता है। कई बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए शहीद भी होते हैं। विभाग ऐसे पुलिसकर्मियों को दिल से सलाम करता है। उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सभी सीओ, आरआई व पुलिस विभाग के लोग मौजूद थे।
शासन ने देर रात बड़ी संख्या में पीसीएस के स्थानांतरण किए हैं। इसी क्रम में जिले में एक एसडीएम का स्थानांतरण शासन ने किया है। उल्लेखनीय है कि जिले की कुरावली तहसील के एसडीएम का पदे काफी समय से रिक्त चल रहा है।
कुरावली तहसील का प्रभार वर्तमान में एसडीएम सदर अमित सिंह पर है। संभावना है कि उक्त एसडीएम को कुरावली तहसील का प्रभार दिया जाएगा। जिले में स्थानांतरण होकर आए एसडीएम का नाम सी प्रसाद बताया जा रहा है।