{"_id":"59eb76d64f1c1bcd538b886d","slug":"131508603606-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper looted
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा (एटा)। कस्बा मिरहची के मारहरा रोड स्थित कोआपरेटिव सोसाइटी के पीछे वाली गली में शुक्रवार रात आधा दर्जन सशस्त्र लुटेरों ने घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवारीजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा के मारहरा रोड पर कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एडीओ लालाराम पुत्र उदयराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी प्रपोत्री की शादी होने वाली है। एक दिन पूर्व गुरुवार को ही उसकी गोदभराई की रस्म अदायगी पूरी हुई थीं। शुक्रवार रात पूरा परिवार गहरी नींद में सोया था। तभी देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया और हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया। बदमाश लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कपड़े लूटकर आसानी से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों की चीखपुकार पर आसपास में जगार हो गई। डाके की सूचना पर थाना पुलिस एवं 100 नंबर डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को लालाराम ने तहरीर देकर बताया कि उनके नगद एक लाख रुपये और चार लाख रुपये आभूषण लूटने की बात कही। देर रात पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। इधर, शनिवार सुबह लूटे हुए बक्से सुबह खेत में खाली पडे़ मिले।
पटियाली (कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम लखापुर शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों को पशु चोरों ने शस्त्रों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद पशु चोर घेर में बंधी गाय को खूंटे से खोलकर ले गए।
विज्ञापन
गांव निवासी आराम सिंह पुत्र रामनिवास की गाय उनके घेर में बंधी थीं। घेर के समीप ही घर के बाहर उनका छोटा भाई नन्नू एवं पड़ोसी राकेश सो रहे थे। देर रात पशु चोरों ने आराम सिंह के घर पर धावा बोल दिया और घेर में बंधी गाय खोलकर लोडर टेंपो में चढ़ाने लगे। आहट सुनकर नन्नू और राकेश जाग गए। गाय को टेंपो में चढ़ाते पशु चोरों को देखकर दोनों ने शोर मचाने का प्रयास किया। इस पर पशु चोरों ने तमंचों के बल पर दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद पशु चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों के जाते ही राकेश और नन्नू की चीखपुकार सुनकर गांव में जगार हो गई। गाय चोरी होने की जानकारी से लोगों में आक्रोश फैल गया। आराम सिंह ने बताया कि उनकी गाय की कीमत लगभग 30,000 रुपये थी। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी हैं।