फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   क्षतियो ने दशहरा पर किया शस् त्र पूजन

क्षतियो ने दशहरा पर किया शस् त्र पूजन

Sat, 30 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्षतियो ने दशहरा पर किया शस्
त्र पूजन
टूंडला। अपने महापुरूषों की सौर्य गाथा को सही ढंग से प्रस्तुत करने में हम कामयाब नहीं रहे। क्षत्रियों के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत कर उसकी गौरव गाथा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। ये विचार अभा क्षत्रिय महासभा के शस्त्र पूजन कार्यक्र में पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विजय दशमी पर्व पर फिरोजाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा देश के कमजोर वर्गो को अपने जीवन का क्षत्र दिया है। सही अर्थो में वही क्षत्रिय है, जो कमजोरों को खुशहाल करने में उनका मददगार साबित हो। आज के युग में तलवार नही कलम से काम करना होगा।
विज्ञापन


बच्चों को उच्च शिक्षा दिला कर हम अपने गौरवमयी इतिहास की धरोहर को सुरक्षित रख सकेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एमएलसी ठा. उदयवीर सिंह धाकरे, बसपा नेता ठा. विश्वदीप सिंह, पूर्व सांसद स्वामी सुरेशानन्द ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता ठा. नरसिंह पाल एडवोकेट और संचालन योगेन्द्र सिंह सिसौदिया ने किया। क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष राधेश्याम चौहान एवं युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह परमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने मंच से आव्हान किया कि समाज के गरीबों के उत्थान एवं बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए क्षत्रिय समाज एक कमेटी बनाए। जिसमें सभी सक्षम क्षत्रिय बंधु आर्थिक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कमेटी में सबसे पहले में 1 लाख 11 हजार रूपए दूंगा। ठा. विश्वदीप सिंह ने समाज के 5 गरीब छात्रों को अपने कालेज में नि:शुल्क पढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed