{"_id":"59ce8f3d4f1c1ba9538b4f4d","slug":"131506709309-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी और जैंत क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार रात हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मरने वालों में एक स्कूल संचालक है तो दूसरा रेस्टारेंट संचालक। दो अन्य मृतकों में रेस्टोरेंट का नौकर और दूसरा कानपुर से आया दर्शनार्थी है। रिफाइनरी पुलिस ने दुर्घटना करने वाली पार्सल गाड़ी और कंटेनर को पकड़ लिया है।
थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी जितेंद्र शर्मा (26) पुत्र मांगेलाल श्रीजी स्कूल के संचालक थे। गुरुवार रात हाईवे के बरारी चौराहे पर दिल्ली से आ रहे कंटेनर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनके बहनोई शिवकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, गुरुवार रात 12 बजे टाउनशिप गेट के समीप आगरा की तरफ से आ रही पार्सल गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार रिफाइनरी के गांव भैंसा निवासी यदुवीर सिंह (45) पुत्र पूरन सिंह की मौत हो गई। वह रेस्टेरेंट चलाते थे। उनका नौकर औरंगाबाद निवासी जहांगीर (38) पुत्र बिंदू खां और रिश्तेदार हरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रिफाइनरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान जहांगीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेस्टोरेंट संचालक के भाई श्यामवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इधर, जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर फ्लाईओवर पर डिवाइडर पर चढ़ने से टेंपो पलट गया। इसमें सवार कानपुर के घाटमपुर निवासी राधेश्याम (51) पुत्र सूबेदार और छोटू (20) पुत्र भजनलाल घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में में भर्ती कराया गया। यहां राधेश्याम ने दम तोड़ दिया।
--
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
मथुरा। थाना जमुनापार के लोहवन बगीची निवासी राजकुमार (35) पुत्र अतर सिंह शुक्रवार शाम चंद्रावलि देवी मंदिर के लिए संगत के साथ डोला लेकर पैदल निकले। थाना जमुनापार के समीप पीछे से आए ट्रक की टक्कर से राजकुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया है। मृतक के परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।