{"_id":"59c3ff7b4f1c1b38688b5a89","slug":"131506017147-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित ने तोड़ा दम
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
fever
मैनपुरी। जनपद में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इसी के चलते बुखार से पीड़ित होकर मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक और मरीज की मौत हो गई।
गुरुवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में भर्ती एलाऊ क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय विजयपाल की बुखार से पीड़ित होने से मौत हो गई। जबकि 39 मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
आपातकालीन चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह का कहना है कि बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जो भी संभव उपचार है वह दिया जा रहा है। विजयपाल पाइरेक्सिया बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए थे।
विज्ञापन
मरीजों को समय से दिलवाएं उपचार
सीएमएस डा. एके उपाध्याय का कहना है कि लोग मरीजों को समय से उपचार नहीं दिलाते हैं। जिसके चलते अधिकतर मरीज अंतिम सांसों में ही जिला अस्पताल पहुंचते हैं। रोग बढ़ने के कारण उन्हें बचा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। यदि समय रहते मरीज अस्पताल पहुंचे तो निश्चित ही उसे बेहतर उपचार देकर उसके जीवन की रक्षा की जा सकती है।