{"_id":"59bd6be74f1c1bae688b4f34","slug":"131505586151-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष का रोडशो में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष का रोडशो में जोरदार स्वागत
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज/शिकोहाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को जिले में रोड शो किया। कठफोरी से टूंडला तक हाईवे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। सिरसागंज में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के आवास पर भी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। रोडशो के दौरान उनके स्वागत को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता एक दूसरे को धक्कामुक्की करते दिखाई दिए।
लखनऊ से मथुरा जाते समय शनिवार दोपहर जिले की सीमा कठफोरी पर जैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का काफिला पहुंचा, भाजपाईयों ने फूल मालाओं से लाद दिया। सिरसागंज में पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने स्वागत किया।
प्रदेश ध्यक्ष ने जयवीर सिंह के आवास पर जलपान किया। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और नितिन सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद वे दोपहर दो बजे सुभाष तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़े बजा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़ने को लेकर होड़ रही।
विज्ञापन
स्वागत के लिए नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता के अलावा भाजपा नेता शिवचरन भारती साफा बांधने और चांदी का मुकुट पहनाने के लिए उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़ गए। महिला कार्यकर्ता केके जाटव, संध्या अग्रवाल को गाड़ी के आगे खड़ा देख प्रदेश अध्यक्ष ने खुद आगे बढ़ कर मालाएं हाथ में ले लीं।
उन्होंने फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट कर चुनाव में शत प्रतिशत सफलता दिलाने की अपील की। े।