{"_id":"5999d35b4f1c1b14058b47e6","slug":"131503253339-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीपुर में युवा व बुजुर्ग ग्रामीण मनाएंगे स्वच्छता महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीपुर में युवा व बुजुर्ग ग्रामीण मनाएंगे स्वच्छता महोत्सव
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
गांव की सफाई करते युवक व बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा) । ग्रामीणों ने गांव नवीपुर को स्वच्छ रखने का न केवल संकल्प लिया बल्कि स्वच्छता महोत्सव मनाने का भी निर्णय लिया गया। खास बात यह है कि ग्रामीणों की इस पहल के साक्षी वो बुजुर्ग भी हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल यहां के खेत-खलिहानों को हरा भरा बनाए रखा बल्कि गांव से पलायन रोकने में भी अहम भूमिका निभाई।
1400 मतदाताओं वाले गांव में मात्र एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति प्रशासन ने कर रखी है, जो कि गांव की आबादी को देखते हुए कम है। गांव में गंदगी होने से परेशान युवाओं के मन में एक उम्मीद जगी और उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट किया। गांव को स्वच्छ रखने की लिए गांव के बुजुर्ग ग्रामीणों को मंच पर विराजमान किया गया, जिसमें प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। रविवार को गांव के युवाओं ने उत्साह के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने गांव की नालियों को साफ किया। युवाओं ने संकल्प लिया कि कुछ ही दिन में वे अपने गांव नवीपुर को कीचड़ और गंदगी से भरी नालियों से मुक्त कराएंगे। इस अवसर पर ऋषिराज रावत, राजेश, दयाचंद, प्रवीण, बच्चू , राहुल, भूपेन्द्र, संजय, सोरन सिंह आदि रहे।
गांव में तैनात सफाई कर्मचारी का स्थानांतरण हो गया है। इस संबध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई कर्मचारी पिछले 20 दिनों से गांव में नही है। गांव के युवाओं का कदम सराहनीय है।
विज्ञापन
गजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान, नवीपुर