{"_id":"595e7a0c4f1c1b1c148b4679","slug":"131499363852-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत के बाद ट्रामा सेंटर में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत के बाद ट्रामा सेंटर में विवाद
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बालक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ट्रामा सेंटर में बुखार से पीड़ित इलाज करा रहे एक बालक की मौत हो गई। इसके बाद शव को ले जाने पर पैसों के हिसाब को लेकर ट्रामा सेंटर के स्टाफ से परिवारीजनों की तीखी नोकझोंक हो गई। इस पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
टूंडला के गांव जलोपुरा निवासी रामनरेश का आठ वर्षीय पुत्र आदित्य बुखार से पीड़ित था। बुधवार शाम को परिवारीजनों ने उसे प्राइवेट ट्रामा सेेंटर में भर्ती कराया था। आदित्य के नाना कृष्णदत्त निवासी सूरजपुर थाना सिरसागंज ने बताया कि जब बालक को भर्ती किया गया था। उस वक्त चिकित्सक ने उनसे दस हजार रुपये लिए थे।
इसके बाद उसको आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। गुरुवार दोपहर को करीब तीन बजे चिकित्सक द्वारा आदित्य को मृत घोषित करने के साथ ही दस हजार रुपये का हिसाब बना कर रुपये की मांग की। परिवारीजनों का पैसों को लेकर स्टाफ से विवाद हो गया। विवाद और गहमागहमी होने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में बालक के शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया। परिवारीजन शव लेकर घर चले गए।