{"_id":"5953e4dc4f1c1b586c8b45ef","slug":"131498670300-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर में आग से पांच घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर में आग से पांच घर जले
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। सुन्नगढ़ी के गांव बमनपुरा में मंगलवार रात्रि में आग से 2.15 लाख रुपये की नकदी जल गई। अचानक फैली आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में लिया। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। दमकल मशीन के विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
बमनपुरा निवासी राधेश्याम के पुत्र की बारात मंगलवार की देरशाम सोरों के कुमरपुर गई थी। रात्रि में परिवार की महिलाएं घर के सामने बने नौहरे में गाने बजाने में व्यस्त थीं। देर रात्रि लगभग सवा बारह बजे राधेश्याम के भाई उदयचंद के घर में आग लग गई। आग की लपटें बाहर निकली तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। जब तक ग्रामीण एकत्रित हो पाते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग की चपेट में आस-पास के चार अन्य मकान भी आ गए। आग में सबसे अधिक नुकसान उदयचंद का हुआ। उनके घर में दो लाख की नकदी रखी हुई थी। उन्होंने यह नकदी बैंक का ऋण चुकाने के लिए इंतजाम कर रखी थी। इसके अलावा उनका घरेलू सामन भी जल गया।
विज्ञापन
राधेश्याम के घर में रखा गल्ला व अन्य सामान, अतर सिंह पुत्र उदयचंद के मकान में रखी 15 हजार रुपये की नकदी, गल्ला व घरेलू सामान और छोटेलाल पुत्र श्रीराम व गंगा सिंह के घर में रखा सामान भी जल गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड को जानकारी दी लेकिन दमकल की गाड़ी करीब दो घंटे बाद पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।