{"_id":"5953e4d34f1c1b9b798b490b","slug":"131498670291-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने घेरी कोतवाली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने घेरी कोतवाली, हंगामा
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अधिवक्ता को रात भर कोतवाली में बैठाने पर अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। लामबंद अधिवक्ताओं ने इंस्पेक्टर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया। थाने से अधिवक्ता को छोड़ने पर अधिवक्ता शांत हुए। बाद में, अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मिलकर कोतवाली नगर प्रभारी को हटाने की मांग की है।
कोेतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी अधिवक्ता भुवनेश्वर पुंडीर को मंगलवार शाम पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले गई। यहां पुलिसने रात भर अधिवक्ता को कोतवाली में बैठाए रखा। बुधवार सुबह जानकारी पर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए और अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा कर दिया।
अधिवक्ताओं ने थाने मे इंस्पेक्टर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने अधिवक्ता को रिहा करा मामला शांत कराया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए और हाईवे का जाम खोला। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव राकेश यादव ने बताया कि वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने चएसएसपी अखिलेश चौरसिया से मिल कर नगर कोतवाल को हटाने की मांग की है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। प्रशांत पुंडीर, सुनील यादव, शिवराम, मोहम्मद यामीन, विनीत मिश्रा, महेश यादव, राजीव, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
ऐसे हुई थी शिकायत दर्ज
एटा। अधिवक्ता भुवनेश्वर पुंडीर का बेटा सौरव पुंडीर बरेली जेल में बंदी रक्षक है। जेल में तैनात महिला सिपाही कुसुमलता ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उसने अपनी लड़की की शादी सौरव के साथ तय की थी। आरोप है डेढ़ साल तक सौरव घर आता जाता रहा और अब सौरव सकीट क्षेत्र के इशारा पूर्वी निवासी युवती के साथ शादी कर रहा है। शिकायत पर सक्रिय पुलिस अधिवक्ता को थाने पकड़ कर लाई थी।
----
पहले हो चुकी है शादी
एटा। सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंची बरेली जेल कंपाउंड निवासी कुसुमलता ने बताया कि बंदी रक्षक सौरव की पहली शादी सुनहरी नगर निवासी अनामिका के साथ हुई थी, जिससे उसकी कोर्ट में तलाक की कार्रवाई हुई। इसके बाद उसने अपनी बेटी की शादी उसके साथ तय की लेकिन सौरव ने उससे शादी नहीं कर वह तीसरी जगह शादी कर रहा है।
---
शादी रुकवाने गांव पहुंची महिला
एटा। बरेली जेल पुलिस में तैनात महिला कुुसुमलता बंदी रक्षक सौरव की शादी रुकवाने के लिए सकीट के इशारा पूर्वी पहुंची। यहां उसने लड़की के घरवालों से शादी नहीं करने की बात कही। इस पर लड़की के परिजनों ने उससे कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही सौरव के साथ शादी कर दी है।