{"_id":"594eafae4f1c1bdf118b462e","slug":"131498329006-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हेरिटेज सिटी योजना की बैठक डीएम लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हेरिटेज सिटी योजना की बैठक डीएम लेंगे
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रज फाउंडेशन के शोध निदेशक और सीडीओ के बीच विवाद के बाद अब हेरिटेज सिटी योजना से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अफसरों की बैठक जिलाधिकारी लेंगे। उन्होंने योजना की सिटी लेवल एडवाइजरी एंड मॉनीटरिंग कमेटी के सभी सदस्यों को 28 जून को आवश्यक अभिलेख और प्रगति रिपोर्ट के साथ दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाया है। इस दौरान ब्रज फाउंडेशन और सीडीओ के बीच विवाद के बिंदुओं पर भी चर्चा होगी।
हेरिटेज सिटी योजना की सिटी एंकर ब्रज फाउंडेशन और सिटी लेवल एडवाइजरी एंड मॉनीटरिंग कमेटी की नोडल अधिकारी सीडीओ यशु रुस्तगी के बीच हुआ विवाद शासन तक पहुंच गया है। डीएम ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक बुला ली है।
सीडीओ और ब्रज फाउंडेशन के शोध निदेशक के बीच सीडीओ कार्यालय में 23 जून को हुए हंगामे की मुख्य वजह वृंदावन परिक्रमा मार्ग का सीडीओ का किया गया निरीक्षण बताया जा रहा है। इसमें सीडीओ ने ब्रज फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर को तमाम खामियां गिनाईं थीं। ये ब्रज फाउंडेशन को रास नहीं आया। सीडीओ के बुलाने पर ब्रज फाउंडेशन के आर्किटेक्ट के स्थान पर शोध निदेशक सीडीओ कार्यालय पहुंच गए थे।