फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन में लूट की रिपोर्ट दिल्ली स्थानांतरित

ट्रेन में लूट की रिपोर्ट दिल्ली स्थानांतरित

Thu, 15 Jun 2017 11:45 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में लूट की रिपोर्ट दिल्ली स्थानांतरित
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
टूंडला (फिरोजाबाद)। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में छह अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध टूंडला जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला दिल्ली का होने के कारण इसे नई दिल्ली जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नई दिल्ली से लकर बिहार जाने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बुधवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन से चली थी। ट्रेन के सामान्य डिब्बे में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने रेल यात्रियों के साथ मारपीट करते उनसे लूटपाट की थी। बदमाशों ने रेलयात्री अशोक कुमार निवासी मधुवनी, बिहार से 10 हजार रुपये, मोबाइल, दिलीप निवासी प्रतापगढ़, विजय निवासी अललपट्टी, दरभंगा से मोबाइल, नगदी लूटी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य यात्रियों से भी लूटपाट की थी। लूटने के बाद ट्रेन धीमी होते ही सभी बदमाश कूदकर भाग निकले। लूट के शिकार रेलयात्री दिलीप, अशोक एवं विजय ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी थी। मामले में आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जीआरपी प्रभारी एस के शर्मा ने बताया कि मामला दिल्ली क्षेत्र का होने पर रिपोर्ट नई दिल्ली जीआरपी को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed