फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13-year-old teenager murdered four-year-old innocent girl after doing dirty acts In Agra

13 साल की उम्र और ऐसी घिनौनी हरकत: चार साल की मासूम बच्ची पर रहम तक न आया, दरिंदगी...फिर बेरहमी से किया कत्ल

Thu, 06 Jun 2024 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 07:45 PM IST
सार

आगरा में 13 साल के किशोर ने चार साल की मासूम की बेरहमी से जान ले ली। वो उसे खेत में ले गया था, जहां दरिंदगी के बाद उसे ईंट से कुचलकर मार डाला। बच्ची को उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
13-year-old teenager murdered four-year-old innocent girl after doing dirty acts In Agra
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र एक गांव में रिश्ते के 13 वर्षीय चाचा ने चार वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाने के बाद ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के दूसरे दिन ही आरोपी ननिहाल चला गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा कर दिया। वारदात के खुलासे पर डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि 28 मई को थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में बाजरे के खेत में 4 वर्षीय बालिका घायल मिली थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने खेत मालिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में मृतका के रिश्ते के 13 वर्षीय चाचा का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि हत्या वाले दिन मृतका को इस किशोर के साथ कुछ लोगों ने खेत पर जाते देखा था। बाद में पसीने से लथपथ आरोपी को घर लौटते हुए भी ग्रामीणों ने देखा। वारदात के दूसरे दिन से ही वह ननिहाल भाग गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कक्षा 7 का छात्र है और मृतका का रिश्ते का चाचा लगता है।


पूछताछ पर उसने बताया कि बच्ची उसके साथ रोजाना ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वारदात बाले दिन बच्ची को अपने साथ खरबूजा खिलाने के बहाने बाजरे के खेत में ले गया था। वहां दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के विरोध करने पर गुस्से में उसका गला दबा दिया। फिर वहीं पड़ी ईंट से सिर पर कई बार प्रहार किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed