फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 Year Old Boy Dead Body Found in Plant of Chain Firozabad

पिपरमेंट प्लांट पर फंदे से लटका मिला कक्षा छह के छात्र का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

Sat, 11 Jan 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
13 Year Old Boy Dead Body Found in Plant of Chain Firozabad
छात्र हिमांशु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के गांव दलेलपुर में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव गांव के समीप स्थित एक प्लांट में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना सकीट के कमालपुर मई निवासी हिमांशु कुमार (13) पुत्र छोटेलाल शाक्य अपनी ननिहाल थाना एका के दलेलपुर निवासी वीरेश कुमार पुत्र महाराज सिंह के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे वो घर से साइकिल लेकर खेत से शकरकंद की बेल लेने के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बता रही आत्महत्या

शुक्रवार सुबह फेरतीपुर गांव के बाहर स्थित पिपरमेंट के प्लांट पर चेन पुली पर फंदे से किशोर का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर किशोर के मामा वीरेश कुमार सहित परिवार के सदस्य पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान की। 

थाना एका के एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोर ने प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
 
एक वर्ष पूर्व हो गई थी पिता की मौत 

हिमांशु कुमार के पिता छोटेलाल की मौत एक वर्ष पूर्व कैंसर से हो गई थी। इसी कारण उसकी मां निर्मला देवी ने अपने पिता महाराज सिंह से कहकर बेटा हिमांशु कुमार, बड़ी बेटी ज्योति को पढ़ने के लिए ननिहाल दलेलपुर भेजा था। 

जली बीड़ी और साइकिल पड़ी मिली 

परिजनों ने बताया कि जिस स्थान पर हिमांशु का शव मिला, वहां बीड़ी के टुकड़े और राख पड़ी थी। किशोर की साइकिल भी मौके पर मिली है। हिमांशु गांव दलेलपुर में संचालित प्राइवेट स्कूल एसआरएस उच्चतर माध्यमिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed