{"_id":"5e5d356a8ebc3eeb3e6e07c2","slug":"13-samples-for-corona-virus-suspected-of-shoe-businessman-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः रिश्तेदार में पुष्टि के बाद जूता कारोबारी भाइयों सहित 13 सदस्यों के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः रिश्तेदार में पुष्टि के बाद जूता कारोबारी भाइयों सहित 13 सदस्यों के लिए नमूने
Tue, 03 Mar 2020 01:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:06 PM IST
सार
जूता कारोबारी दो भाइयों का है परिवार, पांच बच्चे भी हैं शामिल
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना वायरस की आशंका पर आगरा के जूता कारोबारी दो भाइयों के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए हैं। यह दिल्ली निवासी रिश्तेदार के साथ इटली से लौटे हैं। इनके रिश्तेदार को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद यह जिला अस्पताल पहुंचे थे।
आगरा निवासी दो भाई अपने दिल्ली निवासी रिश्तेदार के साथ इटली की यात्रा से 25 फरवरी को लौटे हैं। रविवार को इनके साथ गए दिल्ली निवासी रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
इसकी जानकारी होने पर दोनों भाई अपने परिवार के साथ शाम को जिला अस्पताल पहुंचे। एसआईसी को जानकारी दी गई तो उन्होंने तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग की टीम को नमूने लेने के लिए बुलाया। इन सभी ने 13 सदस्यों के नमूने लिए हैं, इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।

Trending Videos
एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि दोनों भाई विदेश यात्रा से लौटे हैं, इनके रिश्तेदार को दिल्ली में कोरोना वायरस हुआ है। इस आशंका पर इनके नमूने लिए गए हैं, वैसे इनमें बीमारी का लक्षण नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि इटली से लौटे दो भाइयों के 13 सदस्यों के कोरोना वायरस की आशंका पर नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।