{"_id":"683e7dc06a9c9b697e0a2161","slug":"13-safai-mitras-found-missing-from-duty-one-day-s-salary-will-be-deducted-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Nagar Nigam: ड्यूटी से गायब मिले 13 सफाई मित्र, काटा जाएगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Nagar Nigam: ड्यूटी से गायब मिले 13 सफाई मित्र, काटा जाएगा एक दिन का वेतन
Tue, 03 Jun 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:14 AM IST
सार
अपर नगर आयुक्त ने सुबह कई स्थानों की सफाई व्यवस्था परखी। इस दौरान ड्यूटी से गायब 13 सफाई मित्रों का एक दिन का वेतन कटेगा।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सुबह ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर नगर निगम के दो सफाई नायकों का वेतन रोकने और 13 सफाई मित्रों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने सोमवार की सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो हाथीघाट और यमुना आरती स्थल पर तैनात सफाई मित्र अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि हाथीघाट पर निरीक्षण में सुरेंद्र ने पहले अपने को सफाई नायक बताया। बाद में कहा कि वह सफाई मित्र है। यमुना आरती स्थल पर सात सफाई मित्र तैनात हैं। यहां पर केवल जतिन ही कार्य करते हुए पाया गया जबकि सफाई नायक आशीष शर्मा भी नहीं मिले। काजीपाड़ा में निरीक्षण के दौरान सफाई नायक सिकंदर मिले, लेकिन तीन सफाई मित्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीकुंज में सफाई नायक राजकुमार मौके पर आया ही नहीं। एक घंटे तक उसका इंतजार अपर नगर आयुक्त करते रहे। इस पर अपर नगर आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी है। उन्होंने मुख्य स्वच्छता निरीक्षक राजवीर सिंह तथा क्षेत्रीय सफाई नायक आशीष शर्मा और राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक राजवीर सिंह को चेतावनी जारी करने तथा क्षेत्रीय नायक आशीष शर्मा व राजकुमार का वेतन रोकने तथा कार्य क्षेत्र में अनुपस्थित 13 सफाई मित्रों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति नगर आयुक्त से की है।