फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 new cases of covid-19 reported in agra

Corona in Agra : 24 घंटे में 13 लोग संक्रमित मिले, डेढ़ महीने बाद बढ़ी नए मरीजों की संख्या

Wed, 03 Aug 2022 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 05:04 PM IST
सार

आगरा में करीब डेढ़ महीने बाद कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में फिर उछाल आया है। बुधवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1430 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 13 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
13 new cases of covid-19 reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण और वायरल बुखार फिर पांव पसार रहा है। बुधवार को 46 दिन बाद 24 घंटे में 13 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें तीन परिवारों के छह लोग, एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, एक मरीज, और पांच यात्री शामिल हैं। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले 18 जून को एक दिन में 13 मरीज मिले थे। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन परिवारों के दो-दो लोग कुल छह संक्रमित मिले हैं। फैजाबाद जा रहे दो यात्रियों की आईएसबीटी बस स्टैंड पर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें एक दस साल का बच्चा भी है। 

विज्ञापन

दो यात्री भी संक्रमित मिले

मेरठ निवासी एक युवक की कैंट स्टेशन पर जांच में पुष्टि हुई है। अन्य दो यात्रियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर व ओपीडी में आए एक मरीज में संक्रमण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है। कुल 1430 लोगों की जांच में यह मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना के 28 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में एक मरीज ठीक भी हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को फिर सतर्कता की जरूरत है। 

जांच जरूर कराएं

सीएमओ ने कहा है कि वायरल और कोरोना दोनों के लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे में संदिग्ध लोग कोरोना जांच जरूर कराएं। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed