फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 More Kashmiri prisoners Detainees Released From Agra Central Prison

लॉकडाउनः केंद्रीय कारागार से 13 कश्मीरी बंदी रिहा, अब तक 54 छोड़े गए

Fri, 01 May 2020 10:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 May 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
13 More Kashmiri prisoners Detainees Released From Agra Central Prison
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कारागार से गुरुवार को 13 और कश्मीरी बंदी रिहा किए गए। अब तक 54 बंदी रिहा हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर शासन ने 13 बंदियों के विरुद्ध की गई लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) की कार्रवाई निरस्त कर रिहाई परवाना भेजा था। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय कारागार में जम्मू-कश्मीर से 85 बंदियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया था। इनमें से एक बंदी श्रीनगर निवासी मियां अब्दुल कय्यूम को तिहाड़ जेल दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर शासन ने 13 कश्मीरी बंदियों में जिला बंदीपोरा निवासी मुद्शर अहमद वानी, तनवीर अहमद गनी, पुलवामा के अब्दुल रशीद डार, मामून रसुल पंडित, शब्बीर अहमद सोफी, बिलाल अहमद डार, मुन्नीर-उल-इस्लाम, बारामुला के उमर फारूख डार, इशफक हसन मीर, जफर उल इस्लाम शाह, अनंतनाग के फैय्याज अहमद वानी, फैय्याज अहमद दास, कुपवाड़ा के नसीर अहमद शेख के खिलाफ की गई लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) की कार्रवाई को निरस्त कर दिया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, बंदियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed