{"_id":"5c571c38bdec22116d2d7f14","slug":"121549212728-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरगवां के राजकीय महाविद्यालय का पीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरगवां के राजकीय महाविद्यालय का पीएम ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। विकासखंड जैथरा क्षेत्र के गांव तरगवां में राजकीय महाविद्यालय का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर से वीडियो कांफ्रेसिंग करते हुए देश के नौ राजकीय महाविद्यालयो का विधिवत शुभारंभ किया।
डीएम आईपी पांडेय ने तरगवां राजकीय महाविद्यालय के सुभारंभ अवसर पर मौजूद छात्र.छात्राओं, आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को काफी मदद तो मिलेगी। साथ ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा डीएम आईपी पाण्डेय ने विकासखंड शीतलपुर क्षेत्र के ग्राम मैनाठेर, मिलिक बनढहर में स्थापित गौशाला का भी निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान स्पस्ट किया कि गोसंरक्षण केंद्रों तक छुट्टा एवं आवारा पशुओ को हर हाल में पहुचाया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें की गोसंरक्षण केंद्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाए उपलब्ध रहनी चाहिए। यदि कहीं कोई कमी है तो वहां तत्काल दूर किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एसडीएम अलीगंज शिव सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, कृषि अधिकारी एमपी सिंह, एआर कॉपरेटिव दीपक सिंह, ईडीएम अविरल तिवारी आदि मौजूद रहे।