फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगे गए पंजाब के व्यापारी

नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगे गए पंजाब के व्यापारी

Thu, 31 Jan 2019 08:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगे गए पंजाब के व्यापारी
डेमाे - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां (मथुरा)। तीन दिन पूर्व पंजाब के लोगों को नकली सोने की ईंट बेचने के बहाने बुलाकर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे नकली सोने की ईंट का टुकड़ा एवं नकदी बरामद की है, जबकि तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


पंजाब के गांव चंदूरैया जिला संगरूर निवासी परमजीत पुत्र दरशन सिंह एवं उसके मित्र गुरदीप को टटलुबाजों ने नकली सोने की ईंट बेचने के बहाने बुला लिया। जिसके बाद से उनसे 15 हजार रुपये ठग लिए थे। मामले में पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने टटलू गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अरमान निवासी सरायशाही कोसीकलां, बच्चू पुत्र छाजू जाट निवासी पैगांव, शेरगढ़ बताया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अरमान ब्रजवासी तिराहे के समीप कपड़ों पर प्रेस करता है। यह गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो कि यहां पार्टी आने पर गिरोह के सरगना एवं अन्य सदस्यों को पार्टी एवं पुलिस सक्रियता के बारे में सूचना देता था। पंजाब की पार्टी को उसी ने टेंपो में बिठाकर बच्चू के साथ भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस पर भी नजर रखता था। पुलिस ने गुरुवार को आगरा नहर के पास से सुबह साढ़े आठ बजे दोनों को पकड़ लिया, जबकि इनके सरगना हुन्ना, हासमीन, आशी निवासी गांव विशंभरा फरार हो गए। पकड़े गए टटलुबाजों से 84 सौ रुपये एवं पीली धातु का टुकड़ा एवं एक टेंपो बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed