फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा पुलिस- प्रशासन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा पुलिस- प्रशासन

Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा पुलिस- प्रशासन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में पुलिस एवं प्रशासन जुट गया। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी। विभागों से वाहनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची मंगाने का भी क्रम प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन


बूथों की व्यवस्थाओं को संभालने के ही लिए अभी से जोनल व सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। ताकि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए वोटरों को कार्ड उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन


डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कार्मिक प्रभारी सीडीओ नेहा जैन, स्टेशनरी प्रभारी डीडीओ अरविंद चंद्र जैन को बनाया है। चुनाव के दौरान अफसरों को दिए जाने वाले प्रभार आवंटित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की पांच विधानसभाओं में 1263 मतदान केंद्र, 2040 बूथ तथा एक जनवरी 2019 के अनुसार 17 लाख 40 हजार 554 मतदाता है। दूसरी ओर मतदान केंद्रों एवं बूथों के बदलाव के प्रस्ताव लखनऊ भेज दिए। चुनाव प्रक्रिया संचालित होने के कारण एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल सिंह निर्वाचन कार्यालय में काम को संभाल रहे हैं।

ईवीएम के साथ ही वीवीपैड के प्रयोग की जानकारी सभी राजनैतिक दलों को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने दी। प्रथम चरण की चेकिंग (एफएलसी) का काम इंजीनियरों की ओर से किया जा रहा है। चेकिंग का कार्य वीडियो कैमरा व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी।

फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने लोकसभा चुनाव के लिए एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया है। चुनाव सैल की स्थापना करने के साथ सोमपाल सैनी को प्रभारी भी बनाया है।

सभी थानों से विधानसभा चुनाव, लोकसभा के चुनाव, पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में जहां गड़बड़ी हुई थी, उनका चिह्नांकन किया जा रहा है। चुनाव के प्रभावित किए जाने वालों की सूची बनाने के साथ 107,116 की भी कार्रवाई शुरू कर दी। बूथों के भी प्रबंधन, सीपीएमएफ को ठहराने के लिए स्कूल कालेजों तथा धर्मशालाओं का चिह्नांकन किया जा रहा है।


महेंद्र सिंह एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरूप की जा रहीं है। पुलिस की मंशा शांतिपूर्ण ढंग से एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है। चुनाव प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed