{"_id":"5c1f9ea1bdec2256b1109885","slug":"121545576097-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉल्वर गैंग ने 50 से अधिक छात्रों से लिया था नकल कराने का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉल्वर गैंग ने 50 से अधिक छात्रों से लिया था नकल कराने का पैसा
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सॉल्वर गैंग ने यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में नकल कराने के लिए 50 से भी ज्यादा छात्रों से पैसा लिया था। किसी से पेशगी के रूप में दो लाख लिए गए तो किसी से पचास हजार। मथुरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नकल का ठेका हुआ था। लेकिन मथुरा की पहली पाली में ही ब्लूटूथ और ट्रांसमीटर के जरिए नकल करने वाले छात्र की गिरफ्तारी के बाद से ही दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले वह छात्र गायब हो गए जिन्हें सॉल्वर गैंग ने कपड़ों में ट्रांसमीटर लगाकर भेजा था।
पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड राजेश की गिरफ्तारी के बाद इन लोगों के नाम सामने आ जाएंगे। बताया जा रहा है कि जिस छात्र कृष्णकांत को नकल करते हुए पकड़ा गया था उससे नौ लाख का सौदा हुआ था। दो लाख बतौर पेशगी दे दी गई थी।
मथुरा के 14 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में भी सॉल्वर गैंग ने सेंधमारी कर दी है। मथुरा के एमएनटी इंटर कालेज में पहली पाली में मक्खी बराबर का ब्लूटूथ लगाकर परीक्षा दे रहे छात्र कृष्णकांत को सचल दल ने पकड़ लिया था। पुलिस पूछताछ के बाद सॉल्वर गैंग का बड़ा नेटवर्क सामने आया। पुलिस ने राया के गहरा गांव निवासी राजू और थाना मांट के गांव जसौली निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक डिवाइस, एक मोबाइल और रिसीवर बरामद हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड आगरा निवासी राजेश है। अब तक जो पता चला है उसके मुताबिक जिस छात्र कृष्णकांत को नकल करते हुए पकड़ा गया था उससे नौ लाख का सौदा हुआ था। दो लाख बतौर पेशगी दे दी गई थी। इसके साथ ही कई और छात्रों के नाम सामने आ रहे हैं।
इनके संबंध में मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। सॉल्वर गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का कहना है कि अब तक का जो नेटवर्क सामने आया है उसके अनुसार पचास से भी ज्यादा छात्रों से पैसा लिया गया था। मथुरा में ही छह से सात लोग बताए जा रहे हैं। जबकि आसपास के जिलों में भी इनका नेटवर्क था। खुलासा करने वाली टीम में सीओ राकेश कु्मार की अहम भूमिका रही। हाईवे इंस्पेक्टर अनूप सरोज ने बताया कि इस नेटवर्क में अभी कुछ और गिरफ्तारियां होंगी।