{"_id":"5c1a5c66bdec2256c106d958","slug":"121545231462-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडल और कोसी में हंगामे के बाद आरपीएफ सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडल और कोसी में हंगामे के बाद आरपीएफ सतर्क
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं गीता जयंती एक्सप्रेस के अलग-अलग मुद्दों को लेकर कोसी एवं होडल में हंगामे के बाद आरपीएफ सतर्क हो गई है। आरपीएफ एवं जीआरपी इसे लेकर लगातार नजर बनाए है। उधर, हंगामे में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी हैं।
दिल्ली आगरा रूट पर आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को बंद किए जाने को लेकर होडल एवं कोसीकलां में हुए हंगामे को लेकर आरपीएफ बेहद सतर्क है। अतिरिक्त फोर्स को लगाया गया है, जबकि होडल में हंगामे के मामले में दो नामजदों सहित 1700 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। आरपीएफ अज्ञातों की शिनाख्त और नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इंस्पेक्टर श्याम सिंह के नेतृत्व में टीमों ने बांसवा एवं बेढ़ा पट्टी होडल हरियाणा में दबिश दी। वहीं वीडियो को भी एकत्रित किया जा रहा है। कोसी में हंगामे के बाद अज्ञात लोगों की शिनाख्त का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
23 दिसंबर को होडल में दैनिक यात्रियों की पंचायत को टालने के लिए दैनिक यात्रियों से बातचीत कर प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 153 यात्रियों को पकड़कर रेलवे मजिस्ट्रेट अरविंद वर्मा के समक्ष पेश किया गया।