{"_id":"5c0bfd10bdec22413f5da4ad","slug":"121544289552-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर होगी विद्या ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर होगी विद्या ज्ञान परीक्षा
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गरीब तबके के मेधावी नौनिहालों को उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क शिक्षा के लिए रविवार को आयोजित होने वाली विद्या ज्ञान परीक्षा को दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में 2167 छात्रों ने आवेदन किए हैं।
कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के मेधावी बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने को शिव नादर फाउंडेशन विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में बालिकाएं शिक्षा देने के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंचेगी। वहीं दूसरी पाली में बालक परीक्षा देंगे। गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, सहावर विकास क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर पहली पाली में 584 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 569 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अमांपुर, कासगंज, सोरों के परीक्षार्थियों के लिए आजाद गांधी इंटर कॉलेज केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर पहली पाली में 517 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 497 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली के बच्चों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा 10:30 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थी दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे और परीक्षा 2:30 बजे शुरू होगी। परीक्षा के लिए दोनों परीक्षा केंद्रों में शनिवार को तैयारियां होती रहीं। शिक्षकों ने सिटिंग प्लान तैयार कर लिया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव और आजाद गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फरहत अली ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।