{"_id":"5bfed370bdec22416b278358","slug":"121543426928-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थी से आवास की किस्त को मांगे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थी से आवास की किस्त को मांगे 20 हजार
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं। तीन कर्मचारियों के बर्खास्तगी से ही इस भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी है। इसकी गवाही देने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले दो ऑडियो काफी हैं। इनमें डूडा के एक कर्मचारी द्वारा आवास की किस्त के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।
सरकार द्वारा गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इस योजना से भले ही गरीबों को घर मिले न मिले, लेकिन अधिकारियों के घर जरूर भर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आजकल सुर्खियों में है। डूडा में तैनात तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में मंगलवार को बर्खास्त किया गया है।
इसमें अवर अभियंता पंकज राय, सर्वेयर ललित कुमार और शिवकुमार दुबे शामिल हैं। कार्रवाई के बाद से ही डूडा के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। बुधवार को डूडा के एक अन्य कर्मचारी के भी दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन ऑडियो के साथ चल रहे मैसेज में डूडा के सिटी मिशन मैनेजर पद पर तैनात दिलीप पटेल की आवाज होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
इसमें दिलीप पटेल एक महिला लाभार्थी से 1.5 लाख रुपये की दूसरी किस्त आने पर 20 हजार रुपये की रिश्वत देने की बात कह रहे हैं। महिला ने जब अगली किस्त में ये रुपये देने की बात कही तो उससे कहा गया कि उसकी आरसी काट दी जाएगी और तीसरी किस्त भी नहीं आएगी। काफी देर तक महिला द्वारा मिन्नतों के बाद दस हजार रुपये लेने पर सहमति बनी। बात में ये तय हुआ कि बाकी बचे दस हजार तीसरी किस्त में दे दिए जाएंगे।
वहीं दूसरे ऑडियो में एक व्यक्ति द्वारा ऑडियो वायरल करने पर दिलीप पटेल व उसके बीच चर्चा हो रही है। ऑडियो में दूसरा व्यक्ति ऐसा करने के लिए माफी मांग रहा है। काफी देर तक बातचीत के बाद फोन करने के लिए कहकर फोन काट दिया जाता है। ये दोनों ऑडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से विभाग में खलबली मच गई है।
ऑडियो में जिस महिला लाभार्थी से बात हो रही है, उससे पहली बार घूस नहीं ली गई है, बल्कि पहली किस्त पर भी उसने पांच हजार रुपये घूस के रूप में दिए थे। इसके बाद ही उसकी दूसरी किस्त जारी की गई थी।
ऑडियो में बार-बार गाजियाबाद में तैनात अमित का नाम लिया जा रहा है। दिलीप पटेल द्वारा लगातार अमित का फोन आने की बाद दोहराई जा रही है। ये अमित कौन है, इस बारे में डूडा के किसी कर्मचारी को भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा दिलीप द्वारा उदय नामक व्यक्ति का जिक्र किया जा रहा है। जांच के बाद ही ये दोनों व्यक्ति कौन हैं, इस बारे में पता चल सकेगा।