{"_id":"5be1c4ccbdec2269bb420302","slug":"121541522636-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 करोड़ से सुधरेगी नहरों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 करोड़ से सुधरेगी नहरों की स्थिति
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
नहरों से उड़ रही धूल सिंचाई करना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सिंचाई विभाग नहरों की सफाई एवं निर्माण कार्य कराने में 140 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू होकर निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है। इसमें पक्का और कच्चा कार्य शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त तीन किमी की नहर जवाहर तापीय परियोजना के लिए खोदवाई जाएगी।
सिंचाई खंड एटा के बेबर बैराज की नहर छछैना का पक्कीकरण होने की तैयारी शुरू हो गई हैं। साथ ही जवाहर तापीय परियोजना के लिए पानी की समुचित और सुचारु व्यवस्था कराने के लिए तीन किमी की अतिरिक्त नहर खुदाई होनी हैं। इन दोनों ही कार्यों के लिए विभाग को सरकार की ओर से 110 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए मिलने हैं। इस धनराशि से 26 किमी नहर को पक्का करना है और तीन किमी की कच्ची नहर खोदनी होगी। पक्कीकरण और तीन किमी की खुदाई की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब इस कार्य की तैयारी होना शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था को समय पर कार्य करने के लिए जिम्मेदारों ने दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। वहीं 30 करोड़ रुपये से 75 किमी की नहरों की सफाई करानी हैं।
विभाग में 26 किमी नहर का पक्कीकरण और 27 किमी नहर सफाई के लिए 140 करोड़ रुपये की निविदाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। कार्य शुरू कराने के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत भूषण, सहायक अभियंता, सिंचाई