{"_id":"5b6da5444f1c1b827d8b7a12","slug":"121533912388-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली समस्याओं के संबंध में एसई से मिले एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्याओं के संबंध में एसई से मिले एमएलसी
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली समस्याओं के संबंध में एसई से मिले एमएलसी
फिरोजाबाद। एमएलसी दिलीप यादव ने विद्युत चेकिंग के नाम पर आम जनता का उत्पीडन व वसूली रोकने व ईद उल अजहा के अवसर पर जर्जर तारों को बदलने के संबंध में अधीक्षण अभियंता विद्युत से मुलाकात की।
शुक्रवार को मंडलीय विद्युत वितरण खंड पहुंचे एमएलसी डा.दिलीप यादव ने अधीक्षण अभियंता से मुस्लिम बाहुल्य उर्दू नगर में बिजली चेकिंग के नाम पर गरीब लोगों से अवैध वसूली व फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज कराने का मामला उठाया। उन्होंने इस तरह का उत्पीडन रोकने की बात कही। एमएलसी ने हनुमान मंदिर वाली गली,राजा राम की पुलिया आदि इलाकों जर्जर विद्युत तारों को बदलने एवं ईद उल अजहा से पूर्व मुस्लिम इलाकों में विद्युत आपूर्ति एवं जर्जर पोल व तारों को बदलवाने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल,अशफाक खान, जगमोहन यादव, रघुराज सविता, शाकिर मंसूरी आदि मौजूद रहे।