{"_id":"5b6c84c14f1c1b8d6e8b4f3c","slug":"121533838529-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के जिला सचिव से नकदी, मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के जिला सचिव से नकदी, मोबाइल लूटे
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। आगरा से बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे भाकियू (टिकैत) के जिला सचिव से मारुति वैन सवार बदमाशों ने पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। नगला केहरी के पास गाड़ी खराब होने पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने सिरसागंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
थाना सिरसागंज के सुम्म्मेरपुर निवासी सुरेशचंद्र पुत्र नारायन सिंह भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव के पद पर हैं। बुधवार को वह आगरा में बैठक में शामिल होने गए थे। घर लौटते वक्त शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर वह वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक मारुति वैन आकर रुकी और उन्हें सिरसागंज जाने के लिए गाड़ी में बैठा लिया।
सुरेश चंद्र ने बताया कि वैन सवार गाड़ी में बैठाते ही उनसे गाली-गलौज करने लगे और वैन को कौरारा रेलवे स्टेशन की ओर तेजी से भगा ले गए। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल और कुछ कागजात लूट लिए, लेकिन कौरारा स्टेशन व तिलियानी के बीच उनकी मारुति वैन खराब हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए। किसान नेता ने थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सुरेशचंद्र ने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच भी लिया है।