{"_id":"5b5f47994f1c1b05468b4f62","slug":"121532970905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूध के टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को आगरा रेफर कर दिया गया।
मैनपुरी के मोहल्ला चौथियाना निवासी रवेंद्र (40) पुत्र सोनेलाल अपनी बहन कुसुमलता पत्नी दिगंबर सिंह के घर निधौलीखुर्द थाना रिजोर रहता था। देर रात वह शहर के हाथीगेट के पास से गुजर रहा था। तभी कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद भाग रहे चालक को कोतवाली नगर पुलिस ने पीछा कर मलावन के समीप पकड़ लिया।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी गिरीश (18) पुत्र महाराज सिंह बोलेरो से जाते समय निधौलीकलां क्षेत्र के ततारपुर समीप ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वही थाना मिरहची क्षेत्र के गांव दत्तेई निवासी शानू पुत्र राजू, दिलशाद पुत्र कल्लू और राहुल पुत्र महेश बाइक से थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर से लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को आगरा रेफर कर दिया गया।