फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   खेत के गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे बालक की डूबकर मौत

खेत के गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे बालक की डूबकर मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खेत के गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे बालक की डूबकर मौत
डैमो
नौहझील(मथुरा)। नौहझील के गांव नावली में गोपाल के खेत में भट्टे की ईटों के लिए बने गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। बालक शनिवार को गांव के बच्चों के साथ नहाने निकला था। वापस नहीं आने पर परिजन उसे तलाशते रहे, पर सुराग नहीं मिल सका। नहाने को उसके साथ गए बच्चों के बताने पर रविवार को मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को गड्ढे से निकाला।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव नावली निवासी विजय सिंह का 13 साल का बेटा चमन गांव के बच्चों के साथ गोपाल के खेत पर नहाने गया। यहां भट्टे की ईंटों के लिए बने गड्ढे में बारिश का पानी जमा था। इसमें नहाने के लिए घुसे चमन की डूबकर मौत हो गई। उसके साथ आए बच्चों ने मृतक के परिजनों को भी नहीं बताया।
विज्ञापन


मृतक के परिजन उसकी तलाश करते रहे, पर कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों को पता लगा कि वह नहाने के लिए गांव के बच्चों के साथ गया था। पूछने पर पता चला तो गोपाल के खेत पर पहुंचे परिजनों को चप्पल और कपड़े मिले। गड्ढे में तलाशने पर शव मिल गया। इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार बहनों का इकलौता भाई था चमन, रो-रोकर बुरा हाल
नौहझील। चार बहनों के इकलौते भाई चमन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चमन बड़ी बहन से छोटा था। भाई की मौत की सुनकर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्केडियन पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाला चमन काफी होशियार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed