{"_id":"5b4a2f8a4f1c1b39748b4a06","slug":"121531588490-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बालिका सहित दो की मौत, बच्ची झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बालिका सहित दो की मौत, बच्ची झुलसी
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/ गंजडुंडवारा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर करंट से एक बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक मासूम बालिका झुलस गई।
नाजरीन (9) पुत्री नबी आलम निवासी करसाना अमापुर अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय पोल के सपोर्टर से उसका हाथ छू गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर आ गए। घटना से लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने बताया कि पोल में दो दिन से करंट आ रहा था, जिसकी सूचना भी विभाग को दी गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
गंजडुंडवारा में उमेश (26) पुत्र गौरव निवासी मोहल्ला धनपाल अपने घर पर जमीन पर सो रहा था। रात में 11000 की लाइन का तार टूटकर एलटी पर गिर गया, जिससे घर में करंट दौड़ गया। युवक की सोते समय ही करंट से मौत हो गई। परिजन उसे चिकित्सक के यहाँ ले गए जहाँ उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
नेहा (5) पुत्री मोहर सिंह निवासी गनेशपुर सहावर अपने घर के बाहर खेल रही थी। रास्ते में तार टूटा पड़ा था। खेलते समय उसका पैर तार पर पड़ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह झुलस गई। जानकारी मिलने पर परिवारीजन उसके पास पहुंचे। बालिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
- 29 फरवरी एचटी लाइन से चिपक कर गंजडुंडवारा के विद्युत कर्मी की मौत
- 01 मार्च गंजडुंडवारा में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत
- 11 मार्च पोल में करंट से बालक झुलसा
- 12 मार्च को सिढ़पुरा के सनौठी में भूसा उतारते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
- 16 मार्च सिढ़पुरा के अंगदपुर में दीवार में करंट से युवक की मौत
- 18 मार्च खेत में पानी लगाते पोल से करंट आने पर किसान की मौत, सिकंदरपुर वैश् नगला पाली में
- 30 मार्च सिकंदरपुर वैश्य के नरदौली में करंट लगने से युवक झुलसा
- 11 अप्रेल पटियाली के नगला रज्जी में करंट से पिता पुत्र झुलसे
- 14 अप्रेल सहावर के संविदा कर्मी करंट से झुलसा
- 21 अप्रेल विद्युत लाइन में करंट से मजदूर की मौत, सहावर के बोंदर में
- 01 मई सोरों में करंट लगने से युवक की मौत,
- 05 मई सोरों के सागरपुर में करंट लगने से हुई युवक की मौत
- 16 मई को सहावर के ग्राम अबूपुर में संविदा कर्मी झुलसा।
- 18 मई को गंजडुंडवारा के नगला देवी में करंट लगने से युवक की मौत
- 27 मई ढोलना के बिलराम में वेल्डिंग करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
- 04 जून सिढ़पुरा के नगला कच्यान में महिला की पंखा के तार लगाते करंट से मौत
- 13 जून ट्रांसफार्मर से करंट लगने से एक की कासगंज में तथा करंट लगने से एक की अंमापुर में मौत
-14 जून सिकंदरपुर वैैश्य के लखापुर मेें टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत
करंट से बचने को ये रखें सावधानी
-विद्युत संबंधी कार्य करते समय पैरों में प्लास्टिक की चप्पल जूते पहने।
-बिजली की लाइन पर न डालें कटिया।
-घरों व प्रतिष्ठानों की लाइन को भी रखें दुरुस्त।
-बच्चों को बिजली संबंधी कार्य न करने दें।