{"_id":"5b16c5e04f1c1ba06e8b6874","slug":"121528219104-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार फीडिंग में 18 हजार यूनिट हुईं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार फीडिंग में 18 हजार यूनिट हुईं कम
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
adhaar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला पूर्ति विभाग के माध्यम से जिले भर के राशन कार्ड धारकों के आधार लिंक कराए जा रहे हैं। जिस किसी का भी आधार लिंक नहीं होगा वह राशन पाने का हकदार नहीं होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया है कि पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक अपने घर के सभी सदस्यों के आधार विभाग में आकर लिंक करा लें अथवा उनको राशन वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल सकेगा। जिले में दो लाख 72 हजार 890 कार्ड धारक हैं। अभी तक दो लाख 54 हजार 731 लोगों के ही आधार लिंक हो सके हैं। शेष 18 हजार 159 यूनिट शेष बची हैं। अगर समय रहते इन लोगों ने अपने राशन कार्ड के साथ आधार लिंक नहीं कराए तो पात्रता की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा।
30 जून के बाद नहीं होगी फीडिंग
राशन कार्ड धारकों के आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून हैं। इसके बाद किसी भी पात्र का आधार पर लिंक नहीं हो सकेगा। पात्र लोग समय रहते जिला पूर्ति विभाग में पहुंचकर अपने आधार कार्ड को पूर्ति विभाग के साफ्टवेयर पर लिंक करा लें।
विज्ञापन
आधार लिंक कराने को लगाए जाएंगे कैंप
जिला पूर्ति विभाग की ओर से जिले में 30 जून से पहले आधार कार्ड लिंक कराने के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में ही लोगों को आधार कार्ड से लिंक होने तथा लाभ के साथ-साथ राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।