{"_id":"5b06b5ff4f1c1ba06e8b4600","slug":"121527166463-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को आराम फरमाता देख भड़के एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड को आराम फरमाता देख भड़के एसपी
Updated Thu, 24 May 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चेकिंग अभियान का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एसपी शहर की सड़कों पर उतरे। ईशन नदी पुल के समीप होमगार्ड को आराम फरमाता देख गुस्सा भड़क गया। कर्मियों को हिदायत दी कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुधर जाओ वरना अगला मौका नहीं मिलेगा। एसपी ने अन्य स्थानों पर भी पुलिस चेकिंग का जायजा लिया।
अपराध पर रोकथाम के लिए एसपी अजय शंकर राय के निर्देशन में जिले भर में रोजाना सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों की तलाशी के साथ वाहनों के कागजात भी चेक किए जा रहे हैं। एसपी की इस कवायद का असर भी काफी हद तक नजर आ रहा है। गुरुवार को एसपी ने चेकिंग अभियान का जायजा लिया। ईशन नदी पुल के समीप पहुंचने पर देखा कि कुछ ट्रैफिककर्मी और होमगार्ड आराम फरमा रहे हैं।
अधिकारी को सामने देखकर कर्मियों के होश उड़ गए। अधिकारी ने साफ कर दिया कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वक्त है सुधर जाओ वरना अगला मौका किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगा। एसपी ने ईशन नदी, सिंधिया तिराहा, घंटाघर, क्रिश्चियन तिराहा स्थानों पर भी चेकिंग अभियान का जायजा लिया।