फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर में जाम की समस्या का हो स्थाई समाधान

शहर में जाम की समस्या का हो स्थाई समाधान

Tue, 22 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या का हो स्थाई  समाधान
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने भ्रष्टाचार, पेयजल समस्या, खस्ता हाल सड़कों और जाम की समस्या प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि व्यापार बंधु की बैैठक में व्यापारी दस समस्याएं उठाते हैं, उसमें मात्र एक-दो का निस्तारण होता है। अन्य समस्याएं रद्दी की टोकरी में डाल दी जाती हैं। समस्याओं को प्रमुखता से दूर किया जाए। जिला उपाध्यक्ष हरीसिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम में टैक्स के नाम भ्रष्टाचार हो रहा है। लोगों से आएदिन मारपीट हो रही है।
विज्ञापन


छकौड़ीलाल के खिलाफ आजतक कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। आए दिन लूटपाट, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। सुनील अग्रवाल ने कहा कि शहर में सालों से जाम की गंभीर समस्या है, लेकिन जिला प्रशासन समस्या का स्थाई हल नहीं खोज सका। शहर की जर्जर सड़कों पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। आसिम खान, संजनय गुप्ता, पंकज अग्रवाल और अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed