फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   three people dead while bus fall in ditch in kasganj

कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Sun, 06 May 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कासगंज
अमर उजाला ब्यूरो, कासगंज Updated Sun, 06 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
three people dead while bus fall in ditch in kasganj
death - फोटो : demo pic
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर शनिवार देर रात गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें से 10 गंभीर घायलों को दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ रेफर किया है। बस में सवार 50 अन्य श्रद्धालु भी मामूली चुटैल हुए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य कराया। सभी घायलों को चिकित्सा के लिए चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन


कासगंज-बरेली मार्ग पर गोलाकुआं मोड़ के आगे रात करीब डेढ़ बजे बस कासगंज से कछला की ओर जा रही थी। गोलाकुआं मोड़ के बाद बस अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। यह हादसा बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बताया गया। बस में एटा के जलेसर तहसील के गांव कर्थनी से गंगा स्नान को श्रद्धालु आ रहे थे। सभी श्रद्धालु बस में सवार थे। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कई श्रद्धालु बस की छत पर सवार थे। बताया गया कि रामनाथ सिंह ने भागवत कथा कराई थी। भागवत का कलश विसर्जन करने के बाद उनके गांव के लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


बस के अनियंत्रित होकर पलटते ही चीखपुकार मच गई। बस करीब 10 फुट गहरी खाई में गिरी हुई थी। रेत होने के कारण रेत का गुबार बस के गिरते ही उड़ने लगा। श्रद्धालु खिड़कियों और बस के आगे के शीशे टूट जाने के कारण सामने की खिड़की से बाहर की ओर निकलने लगे। कुछ श्रद्धालुओं ने सड़क पर आकर शोर मचाया। सूचना पर आधा घंटे में यूपी 100 की गाड़ियां पहुंचना शुरू हुईं। वहीं सबसे पहले उझानी थाने की कछला चौकी की पुलिस, सोरों थाने की कछला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में यूपी 100 पुलिस ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस पार्टियां घटनास्थल पर दौड़ पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में देवेंद्र कुमार उर्फ छोटे (36) निवासी पिलखुन थाना जलेसर एटा, अंगूरी देवी (70) निवासी कर्थनी जलेसर, रमका देवी (75) निवासी खाड़ा थाना बरहन आगरा की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव को मौके से चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में अन्य 38 यात्री भी घायल हुए जिसमें 10 को गंभीर अवस्था में दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ रेफर किया गया। डीएम आरपी सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रंगजी दुबे, एडीएम मनीष नाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed