फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बम की सूचना पर खंगाला नयति अस्पताल

बम की सूचना पर खंगाला नयति अस्पताल

Thu, 26 Apr 2018 08:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
बम की सूचना पर खंगाला नयति अस्पताल
डैमो - फोटो : google
मथुरा। नयति हास्पिटल में बम रखे होने की सूचना से खलबली मच गई। अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी अमित कुमार को किसी ने फोन करके धमकी दी थी कि हास्पिटल की इमरजेंसी में बम रखा हुआ है जो शाम को 4:30 बजे के मध्य फटेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का एक-एक कोना छान मारा, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 11:10 बजे सुरक्षा अधिकारी पर एक फोन आया था। कहा कि अस्पताल में बम रख दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। अस्पताल को बारीकी के साथ चेक किया गया। कुछ न मिलने पर राहत की सांस ली। सुरक्षा प्रभारी अमित कुमार की तहरीर पर वृंदावन में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


झारखंड से खरीदी गई सिम
मथुरा। सीओ सदर का कहना है कि जिस नंबर से सुरक्षा अधिकारी को फोन किया गया है उसकी जब जांच कराई गई तो पता चला कि सिम बिहार के झारखंड से खरीदी गई है। इससे पहली कॉल सुरक्षा प्रभारी के मोबाइल पर की गई। धमकी देने वाले की लोकेशन टेलीफोन एक्सचेंज, छाता और फिर चौमुहां में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने वाला हास्पिटल में स्टाफ रहा होगा या फिर मरीज। प्रथमदृष्टया फर्जी धमकी दी गई है। डॉग स्क्वॉड, बीडीएस और फोरेंसिक टीम ने पूरा हास्पिटल खंगाला है। जल्द ही धमकी देने वाला पकड़ा जाएगा।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed