फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले अनुपस्थित, काटा वेतन

19 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले अनुपस्थित, काटा वेतन

Fri, 20 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
19 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले अनुपस्थित, काटा वेतन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बीएसए विजय प्रताप सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं। बीएसए ने शुक्रवार को अपने नेतृत्व में एबीआरसी और संकुल प्रभारियों की मदद से 54 स्कूलों का निरीक्षण कराया। जिसमें 19 शिक्षक- शिक्षिकाओं की लापरवाही पाई गई। जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


बीएसए विजय प्रताप ङ्क्षसह ने शुक्रवार को विकास खंड करहल के 54 स्कूलों का निरीक्षण कराया। बीएसए ने स्वयं छह स्कूलों का निरीक्षण किया। जबकि एबीआरसी और संकुल प्रभारियों से 47 स्कूलों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के लापरवाही करने वाले 19 शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि भारत सिंह प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा, रश्मि शिक्षा मित्र मानपुर, आभा शिक्षा मित्र सुल्तानपुर, शशांक प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रंपुरा, अवधेश कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर, राजेश कुमार सहायक अध्यापक पशुपुर, कल्पना शाक्य प्राथमिक विद्यालय पशुपुर आदि का अनुपस्थित दिनों का वेतन और मानदेय काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार एबीआरसी, अभिषेक कुमार कंप्यूटर आपरेटर, श्रीचंद एबीआरसी, नेपाल सिंह एबीआरसी, से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं वार्डन ज्ञानवती, निधि सक्सेना, प्रीति शर्मा, कांती, सरिता, नीरज आदि से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed