{"_id":"5ad8943e4f1c1b65098b534f","slug":"121524143166-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचीबद्ध मुकदमों को निस्तारित कराए बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचीबद्ध मुकदमों को निस्तारित कराए बैंक
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व प्री ट्रायल बैठक विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में गुरुवार को हुई। बैठक में बैंकों द्वारा सूचीबद्ध किए गए मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में न्यायिक अधिकारियों तथा बैंक के वकीलों और बैंक अधिकारियों की प्री ट्रायल बैठक में नोडल अधिकारी स्पेशल जज ईसी एक्ट तैयब अहमद ने कहा 22 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है।
लोक अदालत के लिए बैंकों ने सैकड़ों मुकदमों की सूची तो भेज दी है लकिन उन मुकदमों का अधिक से अधिक निस्तारण भी कराएं। प्राधिकरण के सचिव हरीराम ने कहा सूचीबद्ध किए गए अधिक से अधिक मुकदमे निपटाने के लिए बैंकों के वकील तथा अधिकारी प्रभावी पहल करें। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही मुकदमों को निस्तारित कराया जाए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि के अलावा बैंकों के प्रतिनिधि और वकील मौजूद रहे।