{"_id":"5ad0be064f1c1b632c8b45a3","slug":"121523629574-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगा प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगा प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
मुआवजे की मांग।
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर नंदगांव एवं आसपास के गांवों के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।
बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में 70 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है। नुकसान से आहत किसानों ने शुक्रवार को रंगीली चौक स्थित पीली धर्मशाला में भीम चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गिडोह, खिटाविटा, धर्मनगर, महराना, भड़ौखर, बदनगढ़, लौहरवारी, विजवारी आदि गांवों के सैंकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। बरसाना कोतवाल सुनील कुमार तोमर एवं चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने धरना समाप्त करने की बात कही। किसान सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। कोतवाल ने किसानों को संतुष्ट करते हुए उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों ने कोतवाल सुनील तोमर को ज्ञापन सौंपा। भीम चौधरी, कुमर रावत, चरन सिंह, मोहनश्याम फोरमेन, लोकन चौधरी आदि ने बताया कि क्षेत्र में 70 प्रतिशत नुकसान हुआ है। 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। बदन सिंह, बूची, शिवराम, नंदन, भीम, सतपाल, रतन, रामकिशन, रत्ना, कुंमा, रामजीत, देवेंद्र, राजवीर, जवाहर, हरी, धर्मवीर, शमशेर, मुकेश, धर्म सिंह, नरवीर, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।