फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंद को लेकर हाईअलर्ट पर पुलिस प्रशासन

बंद को लेकर हाईअलर्ट पर पुलिस प्रशासन

Mon, 09 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बंद को लेकर हाईअलर्ट पर पुलिस प्रशासन
फिरोजाबाद। एससी-एसटी कानून में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में सवर्ण संगठनों के दस अप्रैल को बंद के आह्वान के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डा. मनोज कुमार ने टूंडला थाने में शांति कमेटी की बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। कड़ा संदेश दिया कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।
विज्ञापन


एससी-एसटी कानून में संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को दलित संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तोडफ़ोड़, लूटपाट, बवाल को ध्यान में रखते हुआ जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिले में खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। सवर्ण संगठनों के बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए उनसे संपर्क किया जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि विरोध प्रदर्शन करें, लेकिन कानून से खिलवाड़ किसी को नहीं करने देंगे। पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल कर दंगों से निपटने का प्रशिक्षण थानेदारों के साथ उनकी टीम को दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सभी थाना प्रभारी शांति कमेटी की बैठक करते रहे। थाना उत्तर में नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार की उपस्थिति में बैठक हुई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, सुनील अग्रवाल, आसिम खान, राजेश अग्रवाल, सवर्णसंगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, बजरंग दल के वीनेश जोशी, हाजी अंसार, पार्षद प्रेमचंद्र शंखवार, बंटी ठाकुर के साथ विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने प्रशासन का साथ देने का भरोसा दिया। नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने कहा कोई ऐसा काम न करें जिससे माहौल खराब हो। सवर्ण संगठनों के बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया है। थानेदार फोर्स के साथ सुबह से सड़कों पर होंगे। फिरोजाबाद एवं टूंडला पर पूरा फोकर रहेगा। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed