फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   होमगार्ड और लुटेरों के बीच संबंध की हो जांच

होमगार्ड और लुटेरों के बीच संबंध की हो जांच

Sat, 31 Mar 2018 08:26 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड और लुटेरों के बीच संबंध की हो जांच
जांच - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। गुरुवार रात पकड़े गए लुटेरों के खुलासे के बाद होमगार्ड और लुटेरों के बीच के संबंध की जांच की मांग उठने लगी है। वृंदावन पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपाइयों ने मोर्चा खोलते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच हुई तो कई पुलिसकर्मी इस तरह के कारनामों में शामिल पाए जाएंगे। इधर, सीओ सदर ने रमणरेती पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार रात पकड़े गए बदमाश राहुल ने खुलासा किया है कि लूट की वारदातें रमणरेती पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड सुरेंद्र यादव कराता था। इसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आननफानन में होमगार्ड का तबादला नयति चौकी पर कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि वह निष्पक्षता से जांच कर रहे हैं। अपराधी तो आरोप लगाते ही रहते हैं, इनमें कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद पता चलेगा। इधर, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, पार्षद मुन्नालाल निषाद, हेमंत भारती और पवन यादव ने कहा कि यदि गहराई से जांच की जाए तो कई और पुलिसकर्मी ऐसे मामलों में संलिप्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed