{"_id":"5aba7a0a4f1c1beb3f8b53d4","slug":"121522170378-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार में नहीं चल रही विधायकों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार में नहीं चल रही विधायकों की
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सरकार में नहीं चल रही विधायकों की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सदर विधायक देेवेंद्र राजपूत के एक ऑडियो वायरल होने से भाजपा में खलबली मच गई है। विधायक ने एक पार्टी पदाधिकारी के सोरों के एसडीओ को हटवाने के मामले में बातचीत की तो विधायक ने कहा कि एसडीओ को नहीं हटवा सकते। कार्यकर्ता ने जब ज्यादा बहस की तो विधायक ने कहा कि सरकार में विधायकों की कोई नहीं सुन रहा। काफी देर तक हुई बातचीत में कार्यकर्ता से बहस में उन्होंने यह भी कह दिया कि गोरखपुर और फूलपुर की सीटें में भाजपा इसी वजह से हारी।
विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हैं। कार्यकर्ताओं की बातें उठाते हैं, लेकिन कोई भी उनका निदान नहीं करता। सरकार में केवल मुख्यमंत्री और एक आरएसएस के पदाधिकारी की चल रही है। प्रदेश के सभी विधायक परेशान हैं। विधायक ने उस कार्यकर्ता से कहा कि वह उनके साथ हैं। जिसे भी वह एसडीओ के ट्रांसफर के संबंध में पत्र लिखवाना चाहते हैं तो वह पत्र देने को तैयार हैं। सोरों के पार्टी पदाधिकारी ने काफी देर तक विधायक से एसडीओ के ट्रांसफर के मामले में बहस की। बाद में यह ऑडियो वायरल हो गया और सुर्खियों में आ गया।
विधायक बोले मैने कुछ गलत नहीं कहा
कासगंज। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। जो भी कहा है वह पूरी तरह से सही है। जब उनकी सुनी नहीं जा रही तो वे कार्यकर्ताओं को कैसे और किस तरह से भरोसा दें।
विज्ञापन
कार्यकर्ता के खिलाफ होगी कार्रवाई: जिलाध्यक्ष
कासगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने इस मामले में कहा कि पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सदर विधायक की बातचीत का ऑडियो वायरल किया है। इस मामले में पार्टी गंभीर है। सोरों के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ता प्रमोद को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। जवाब मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।