फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जसराना विधायक पर अभियोग दर्ज

जसराना विधायक पर अभियोग दर्ज

Wed, 14 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जसराना विधायक पर अभियोग  दर्ज
फिरोजाबाद/जसराना। जसराना के भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं उनके छह गनरों के खिलाफ ग्राम पंचायत सचिव की तहरीर पर मारपीट, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का अभियोग जसराना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एका ब्लाक की ग्राम पंचायत पाढ़म सचिव रामचंद्र के साथ जसराना विधायक एवं उनके गनर ने अपने साथियों के साथ उस समय मारपीट कर दी थी जब वह गांव कबिलपुर में विधायक द्वारा बुलाने पर नहीं पहुंचे थे। डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डॉ. मनोज कुमार के निर्देश पर पंचायत सचिव का मेडिकल कराया गया था। रामचंद्र ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा पाढ़म गांव में सरकारी काम निपटा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने फोन पर गांव कबिलपुर बुलाया लेकिन आवश्यक काम होने के कारण काम खत्म होते ही मिलने की बात कही। सचिव का आरोप है कि इसी बात पर गुस्साए विधायक पांच छह गनरों के पाढ़म पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। डीएम और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद जसराना पुलिस ने अभियोग धारा 147, 323, 332, 353 में दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएम ने पूरे मामले से मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत कराया है। जसराना सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने कहा सचिव की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले झूठा मुकदमा दर्ज कराया है

विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद समर्थक कोल्ड स्टोरेज पर एकत्रित हो गए। विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर सरकारी कर्मचारी से बात करने पर पर मेरे खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। जनता की बात रखना मेरा अधिकार है। पंचायत के सचिव के साथ गनर एवं मैंने कोई मारपीट नहीं की। सचिव ने झूठा मुकदमा लिखवाया है।

जसराना। भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं उनके पांच छह गनरों के खिलाफ थाना जसराना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोष व्यक्त किया। विधायक के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने कहा विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। कबिलपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव से मिलने गए थे। क्या जनप्रतिनिधि का किसी अधिकारी से मिलना उसका उत्पीड़न है। उन्होंने कहा विधायक की छवि को धूमिल करने को उनके विरोधी सचिव को बरगलाकर बदनाम करा रहे हैं। दिनेश लोधी, जगदीश भाटिया, छोटेलाल, टीकम सिंह, अमलेश राजपूत, नीलकमल यादव, त्रिलोकीनाथ शर्मा, रतनपाल सिंह चौहान, अरविंद राजपूत, नंदकिशोर राजपूत मौजूद रहे।

पाढ़म ग्राम पंचायत सचिव रामचंद्र के साथ ही जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी व उनके गनरों के द्वारा मारपीट, अभद्रता किए जाने के मामले में अभियोग दर्ज होने के साथ गनर के निलंबन की मांग की। सचिवों ने विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। सचिवों ने कहा कि गनरों पर तीन दिन में कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ के महामंत्री हरेंद्र बघेल एवं जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव आदि ने विधायक व गनरों के खिलाफ अभियोग दर्ज नहीं होने पर कामकाज ठप करने की चेतावनी दी थी। जिले भर के सचिव बुधवार को विकास भवन के बाहर एकत्रित हुए और जसराना विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। सचिवों ने विधायक के गनर को निलंबित करने की मांग की। संयुक्त संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने गनर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।


चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो कामकाज ठप किया जाएगा। सचिवों ने सीडीओ अशोक कुमार के कक्ष में नहीं होने के कारण डीपीआरओ गिरीशचंद्र से मिलकर खुद का पक्ष उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने की मांग की है। हरेंद्रपाल बघेल, राकेश सिंह, नरवीस मिश्रा, अश्वनी कुमार, जितेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, अविनाश, दीपक यादव, आदित्य मिश्रा, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, संजीव चतुर्वेदी, मानप्रताप सिंह, अभय दीप सिंह, जितेंद्र राजपूत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed