{"_id":"5a9ea0574f1c1b3c718b87cf","slug":"121520345175-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से करा लिया आधे अधूरे पुल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से करा लिया आधे अधूरे पुल का उद्घाटन
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से यमुना पुल के उट्घाटन के नाम पर बड़ा झूठ बोला गया। जिस पुुल का 11 फरवरी को मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराया गया था वह उद्घाटन के 25 दिन बाद भी तैयार नहीं हो सका है। फिलहाल आगे भी इतना ही वक्त लग जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा के रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए तीन साल पहले यमुना पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था। इस पुल पर 87 करोड़ की लागत आ रही है। पुल अस्सी फीसदी तक पूरा हो चुका है। 11 फरवरी को वेटरनेरी विश्वविद्यालय में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे तब अफसरों ने आधे अधूरे पुल का ही उद्घाटन करा दिया था, जबकि हकीकत यह है कि पुल अभी तक तैयार नहीं हो सका है।
अभी माना जा रहा है कि महीने भर का वक्त और लग जाएगा। पुल की एप्रोच रोड व पैरा पॉट वॉल बनाई जा रही हैं। फिनिशिंग का काम भी पूरा नहीं पा रहा है। अलीगढ़, हाथरस, कासगंज की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गोकुल बैराज होकर आना पड़ रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सूरज कुमार, एक्सईएन निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
‘पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल व पैरापॉट वॉल बनाई जा रही है। 10 दिन में वह काम भी पूरा हो जाएगा’
सूरज कुमार, एक्सईएन निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग