फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आलू की बरबादी से आहत किसान की सदमे से मौत

आलू की बरबादी से आहत किसान की सदमे से मौत

Wed, 14 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
आलू की बरबादी से आहत किसान की सदमे से मौत
फोटो -
विज्ञापन

फिरोजाबाद/सिरसागंज। आलू की बर्बादी से परेशान सिरसागंज क्षेत्र के लड़ूपुरा निवासी किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो किसान पिछले कई दिनों से परेशान था। आलू की बर्बादी होने से कर्ज में डूबा था। उसके पास कर्ज वसूलने वाले आ रहे थे।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव लड़ूपुरा निवासी किसान छविनाथ सिंह (41) पुत्र रामनाथ लोधी के पास छह बीघा खेत है। उसने करीब 30 बीघा खेत उगाही पर लेकर आलू की फसल बोई थी, लेकिन गत वर्ष के आलू की बर्बादी से किसान कर्ज में डूब गया था। सोमवार रात अचानक छविनाथ सिंह की तबियत खराब हुई। परिवारीजन इलाज के लिए शिकोहाबाद अस्पताल में ले गए। यहां से फरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान की पत्नी, दो बेटे एवं बेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवारीजनों की माने तो छविनाथ काफी दिनों से परेशान था। कोल्ड में रखा आलू बेचने से सिर्फ कोल्ड का किराया निकला था, लेकिन कोई कर्ज नहीं खत्म हुआ। परिवारीजनों की मानें तो करीब डेढ़ लाख रुपया केसीसी ऋण के अलावा बाजार का कर्ज होने से छविनाथ सिंह टेंशन में था। घर पर साहूकार वसूली करने आते थे। उत्तर प्रदेश लोधी राजपूत महा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा किशन राजपूत ने किसान के घर पर जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed